Chandigarh Person Death:
पुलिस से मिली सुचने के अनुसार चंडीगढ़ में 21 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 7:38 बजे सूचना केके होटल, गांव कजहरी, सेक्टर 52 पार्किंग क्षेत्र के सामने एक व्यक्ति पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और PCR ने उसे GMSH-16, चंडीगढ़ में भर्ती कराया. बाद में अस्पताल से सूचना मिली कि व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है.
पुलिस ने मृतक की पहचान करने के लिए सभी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक एक अक्सर शराब के नशे में इस क्षेत्र में घूमता रहता था. पुलिस ने मृतक की पहचान के अपील की है. ताकि उसके कानूनी वारिसों को शव सौंपा जा सके.
मृतक का विवरण:
नाम: अज्ञात
आयु: लगभग 55 वर्ष
कद: 5 फीट 5 इंच
कायाकल्प: दुबला-पतला
पहने हुए कपड़े: लाल टी-शर्ट और नीली जीन्स
किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
1. इंस्पेक्टर जय प्रकाश, SHO: 9779580936
2. SI परविंदर सिंह, : 9779580961
3. SI सतीश कुमार, : 9417514599
4. पुलिस स्टेशन 61, चंडीगढ़: 0172-2676031
5. पुलिस कंट्रोल रूम, चंडीगढ़: 0172-112
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पास मृतक की पहचान या उसके परिवार के बारे में जानकारी हो तो तुरंत ऊपर दिए गए नंबरों पर सूचना दें.
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



