ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई | बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल ने की | कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए | कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला नगर निगम को भंग करने का फैसला किया है और अंबाला शहर और अंबाला सदर में अब पहले की तरह अलग–अलग नगर परिषद होंगे |
हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 5 मार्च से होगा शुरू
कैबिनेट मत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बैठक के बारे में पत्रकारो को जानकारी दी | उन्होने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 5 मार्च, 2018 से शुरू होगा | साथ ही हरियाणा सरकार ने सैनिक मोहम्मद सादिक, जो जम्मू–कश्मीर में आतंकवाद–विरोधी अभियान में मारे गए थे, उनकी विधवा पत्नी को एक रिहायशी प्लाट देने का निर्णय लिया गया है |
वित्त पोषण की नीति में संशोधन को मंजूरी
कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि बैठक में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजनाओं के तहत वित्त पोषण की नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई | संशोधन के अनुसार, वाणिज्यिक उपयोग मामलों में भूमि कवरेज को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है |
मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट बढ़कर हुई 10 लाख
बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पैटी ग्रांट को चालू वित्त वर्ष से 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने पर्यावरण विभाग का नाम बदल कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करने की स्वीकृति प्रदान की है |
Watch Video
https://youtu.be/SBUVT3XDAfA
