रेप मामलों से दहला पंजाब, चंडीगढ़ में नाबालिग के साथ दरिंदगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्या हूँ मैं, कौन हूँ मैं, यही सवाल करती हूँ मैं । लड़की हो, लाचार, मजबूर, बेचारी हो, यही जवाब सुनती हूँ मैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्या हूँ मैं, कौन हूँ मैं, यही सवाल करती हूँ मैं । लड़की हो, लाचार, मजबूर, बेचारी हो, यही जवाब सुनती हूँ मैं । जी हां प्रदेश में बेटियों की हालत ही कुछ ऐसी हो गई है रोज बेटियों की आबरु लुटी जा रही है । रोज बेटियों की दर्द भरी चीख अपनी आपबीती सुना रही है रोज बेटिया न्याय की गुहार लगा रही । आज बेटिया घर से एक डर लेकर बाहर निकलती है कि कहीं बाहर घूम रहे भेडिए उन्हें अपना शिकार ना बना लें कहीं वो उनकी आबरु न लूट लें और ये डर जायज भी है क्योंकि आज प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नहीं है । पंजाब में लाडो डर के साए में जी रही है । अब तो बेटिया घर में सुरक्षित नहीं है । अपने ही घर में दरिंदे मासूमों को अपना शिकार बना रहे है कुछ ही दिनों पहले चंडीगढ़ में नाबालिग के साथ अपने ही मामा ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया । वारदात का खुलासा तब हुआ जब मासूम की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई । डॉक्टर ने बताया कि बच्ची मां बनने वाली है । नाबालिग के साथ दोनों मामाओं ने मिलकर दुष्कर्म किया । मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच में जुट गई जिसके बाद कोर्ट ने दोनो मामाओ को 10-10 साल की सजा और जुर्माना ठोका । लेकिन क्या इस जुर्माने से उस मासूम की हंसी वापस आ जाएगी ? क्या इससे बच्ची की जिंदगी सवर जाएगी ? आपका जबाब भी न ही हो गया ।

जी हां अपने ही रिश्ते को तार तार कर रहे है इन भेडियों में न तो इसांनियत बची है औऱ न ही पुलिस का डर अगर बात अभी की करे तो हाल ही में लुधियाना नें भी रिश्ते तार तार हुए । घर में अकेली देख अपने ही जीजा के भाई ने मासूम को अपना निशाना बनाया और उसकी आबरु लूटी । जब मासूम ने खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया । पीडिता के माता पिता काम से बाहर गए हुए थे उन्हे क्या पता था कि जब वो वापस आएगे उनकी बेटी की आबरु लूट चुकी होगी ।

हर बार पुलिस दावे करती है हर सरकार बेटियों की सुरक्षा के लाख वायदे करती है लेकिन ऐसी वारदाते देखकर तो कुछ और तस्वीर ही सामने आ रही है । ऐसी वारदातों को सुनकर डर लगता है रुंह कांप जाती है सोचने पर मजबूर हो जाते है कि हम ऐशे देश में रह रहे है जहां एक तरफ तो लड़कियों को देवी का स्वरुप माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ उसी देवी की इज्जत को पैरों तले रौंदा जाता है ।

Watch Video

https://youtu.be/Y2TP1ozQhgI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *