ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शहरी आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने रहने के लिहाज में देश के 111 बड़े शहरों की रैकिंग के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उन्होने बताया कि भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर कौन सा है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रिपोर्ट में भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर महाराष्ट्र के पूणा को बताया गया है। साथ ही इस लिस्ट में चंडीगढ़ को पांचवें स्थान पर रखा गया है। साथ ही पंजाब के जिलें लुधियाना को 35वां स्थान, अमृतसर को 76वां स्थान, जालंधर को 77वां स्थान मिला है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली को इस रिपोर्ट में 65वां स्थान हासिल हुआ है। साथ ही इस रिपोर्ट में मुबंई को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि कलकत्ता ने इस रिपोर्ट मे शामिल होने से साफ इंकार कर दिया था।


