चंडीगढ़ : पंजाब की सर्वदलीय बैठक पर सीएम का बयान, बैठक का हरियाणा को मिलेगा लाभ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल को लेकर बरसों से विवाद चला हुआ है।दोनों ही प्रदेशों में कई सरकारें आईं, लेकिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल को लेकर बरसों से विवाद चला हुआ है।दोनों ही प्रदेशों में कई सरकारें आईं, लेकिन ये विवाद सुलझ नहीं पाया।बीते दिन पंजाब सरकार ने एसवाईएल के मुद्दे पर सर्वदलीय मीटिंग बुलाई, जिसमें सर्व सम्मति के साथ प्रस्ताव पास कर दिया गया कि, हरियाणा को पानी नहीं दिया जायेगा। पंजाब के सीएम का कहना है कि, पंजाब के पास इतना पानी नहीं है कि वो दूसरे प्रदेश को दे सके।

पंजाब सरकार के इस फैसले को लेकर अब दोनों प्रदेशों में एक बार फिर से एसवाईएल का मुद्दा गर्मा गया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, पंजाब की सर्वदलीय बैठक का हरियाणा को लाभ मिलेगा, अब जो समय बर्बाद हो रहा था, वो बच जायेगा। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, हरियाणा का पानी कोई रोक नहीं सकता और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *