Chandigarh: चंडीगढ़ के मनीमाजरा से 21 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने फोटो प्रकाशित कर लोगों से की अपील 

Chandigarh Missing: चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता युवती (Chandigarh Missing) की…

Chandigarh Missing:

चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता युवती (Chandigarh Missing) की पहचान काजल (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है. इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है और युवती की तलाश शुरू कर दी गई है.

11 दिसंबर को बाजार (Chandigarh) गई लेकिन वापिस नहीं आई-

परिजनों के अनुसार, काजल 11 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों (Chandigarh) और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका. इसके बाद परिजनों ने मनीमाजरा थाने में मामले की सूचना दी.

लापता युवती की मां रूपा देवी पत्नी बृज मोहन, शांति नगर, मनीमाजरा ने पुलिस को जानकारी दी.

लापता युवती का हुलिया इस प्रकार है—

रंग: गेहुआं

कद: लगभग 4 फीट 11 इंच

उम्र: लगभग 21 वर्ष

भाषा: हिंदी बोलती है
पहनावा: लाल रंग की हुडी, चेक प्रिंटेड ट्राउजर और जूते

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी काजल के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत मनीमाजरा थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करे. पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता युवती की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.

अन्य खबरें जानें-

Biwahni Encounter: भिवानी में एसटीएफ और पुलिस ने किया काला का एनकाऊंटर, 4 दिसंबर को न्यायिक परिसर की गोलीवारी से क्या है संबंध?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=uigjl48iMJR8e2y9

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *