Chandigarh: चंडीगढ़ में 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, पहचान के लिए पुलिस की अपील

Chandigarh: चंडीगढ़ में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ से सूचना प्राप्त हुई…

Chandigarh: 65-year-old unidentified man found dead in Chandigarh, police appeal for identification

Chandigarh:

चंडीगढ़ में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 65 वर्ष आयु का एक व्यक्ति मृत हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूचना मिलने के बाद HC कुलदीप (617/CP) पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव फिलहाल अस्पताल के मॉर्चरी हाउस में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लंबित है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली. ऐसे में मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अपील की है.

मृतक का विवरण

  • नाम: अज्ञात
  • लिंग: पुरुष
  • आयु: लगभग 65 वर्ष
  • कद: करीब 5 फीट 8 इंच
  • रंग (कॉम्प्लेक्शन): सांवला
  • शारीरिक बनावट: स्वस्थ
  • कपड़े: काला स्वेटर और काला लोअर

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह थाना सेक्टर-31, चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करे, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके.

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Electricity Rates Cut: पंजाब में बिजली दरों में कमी, 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *