ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:जी हाँ स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 के सर्वे के मुताबिक़ चंडीगढ़ को तीसरा स्थान दिया गया है। बता दें कि पिछले साल के सर्वे में चंडीगढ़ को रैंकिंग 11 थी केंद्रीय हाऊसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के मिनिस्टर हरदीप सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूची जारी की।
इस बार इंदौर शहर पहले नंबर पर और भोपाल दूसरे नंबर पर तो वहीं सिटी ब्यूटीफुल को तीसरा शहर स्थान मिला है। चंडीगढ़ को स्वच्छ शहर बनाने में यहाँ के लोगों और सफाई कर्मचारियों का अहम योगदान है। स्वच्छता के सर्वे में शहर की डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन और पब्लिक टॉयलेट को चेक करके, कम्युनिटी टॉयलेट ली सफाई कितनी है ये पूरा चेक करके ये रिपोर्ट तैयार की गई। निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में देश के 4203 शहरों में कंपीटिशन हुआ।
इसमें चंडीगढ़ का देश के स्वच्छ शहरों में तीसरा नंबर आया है। इसके लिए और शहरवासियों को बधाई भी दी। और आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने स्वच्छता एप डाउनलोड करके फीडबैक देकर शहर को आगे बढ़ाया है। इसके लिए निगम के हर कर्मचारी और अफसर ने अच्छा काम किया है। उनके बेहतर प्रयास से ही 3 नंबर पर आया है। पिछले साल की रैंकिंग से एकदम से तीसरा स्थान पाना एक बड़ी उपलब्धि है।


