लड़कियां पीटती रही, जनता देखती रही, पर्स छीनकर भागे युवकों को लड़कियों ने दबोचा, की धुनाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्कूटी सवार तीन लड़कियों ने आज बहादुरी का परिचय दिया और दो किमी तक युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और इसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्कूटी सवार तीन लड़कियों ने आज बहादुरी का परिचय दिया और दो किमी तक युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और इसी दौरान मौके पर आए ग्रामीणों ने पर्स छीनने के आरोपित दोनों युवकों की धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार कंगनपुर की तीन बहनें स्कूटी पर सवार होकर महाराणा प्रताप चौक से कंगनपुर की ओर जाने लगी तो एक बाइक पर सवार दो युवक नजदीक आई और पर्स छीन कर कंगनपुर की ओर भाग निकले।

लड़कियों ने पीछा करते हुए शोर मचा दिया। दो किमी. तक पीछा करने के दौरान एक स्थान पर निर्माणाधीन रास्ता होने के कारण युवकों का बाइक असंतुलित हो गया और दोनों युवक गिर गये। इसी दौरान दोबारा से बाइक को स्टार्ट करने से पूर्व ही लड़कियां पहुंच गई और उन्हें लड़कों को काबू कर लिया। मौके पर ग्रामीण भी जुट गये। दोनों युवक पास के ही गांव के बताए गये है।

एक लड़की ने बताया कि पर्स में नगदी के अलावा पासपोर्ट भी रखा गया था। इसके अलावा भी कई जरूरी कागजात थे। लड़कियों ने बताया कि चाहे 20 किमी पीछे दौड़ना पड़ता लेकिन उन्हें पीछा नहीं छोड़ना था। उन्होंने बताया कि युवक पर्स छीने के दौरान जिस बाइक का प्रयोग कर रहे है उस पर नंबर भी टेपरेरी ही लिख रहे ताकि पकड़ में ना आ पाए।

सिरसाः लड़कियां पिटती रही, जनता देखती रही

पर्स छीनकर भागे युवकों को लड़कियों ने दबोचा,  की धुनाई

दो किलोमीटर तक किया पीछा, बाइक सवार से स्नेचर

असंतुलित होने पर गिरे स्नेचर, दबोचा और की धुनाई

Watch Video

https://youtu.be/8nn3y-yGK0Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *