CGC University Mohali:
पंजाब के समग्र विकास और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली (CGC University Mohali) में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दुबई इंटरनेशनल बिजनेस द्वारा आयोजित किया गया। समिट में शिक्षा, कृषि, खेल, राजनीति, धर्म और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और राज्य के विकास के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मुख्य अतिथि-
पंजाब सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुधन विकास और सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार से पंजाब की आर्थिक स्थिति को नई दिशा मिल सकती है। पूर्व सांसद और प्रसिद्ध पंजाबी गायक श्री हंस राज हंस ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संस्कृति, कला और संगीत की भूमिका को समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरणविद् और जनस्वास्थ्य समर्थक भाई हरपाल सिंह जी, मुख्य ग्रंथी श्री फतेहगढ़ साहिब; ज्ञानी हरप्रीत सिंह; करतार सिंह पहलवान; गुरप्रीत घुग्गी; डॉ. रमणदीप कौर; रणदीप सिंह (मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ); गिल रौंटा; और जर्नैल सिंह (पंजाबी अभिनेता) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सामूहिक जिम्मेदारी, नवाचार और सामाजिक सहभागिता को पंजाब की प्रगति का आधार बताया।
कार्यक्रम का समन्वय अमनदीप सिंह, मनजिंदर सिंह और नवनीत सिंह ने किया। इस मंच के माध्यम से नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर व्यवहारिक समाधान तलाशने पर चर्चा की गई।
CGC University Mohali, शिक्षा समाज निर्माण की नींव-
इस मौके को संबोधित करते हुए सीजीसी यूनिवर्सिटी के चांसलर, फादर ऑफ एजुकेशन, सरदार रशपाल सिंह धालीवाल जी ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की नींव है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना भी संस्थानों की अहम जिम्मेदारी है।
विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना-
इस संबोधन में आगे जोड़ते हुए सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल जी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
समिट में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमंत्रित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रही। यह आयोजन सीजीसी यूनिवर्सिटी की सामाजिक प्रतिबद्धता और प्रदेश के विकास में योगदान देने की सोच को दर्शाता है।
अन्य ख़बरें जानें-
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी के मामले में प्रताप सिंह बाजवा का वकील हुआ पेश



