स्मार्ट सिटी योजना के लिए पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना चयनित, 7182 करोड़ से बनेंगे 49 प्रोजक्ट्स!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ प्रशासक के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय के साथ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के आवासीय मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वच्छ भारत के साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी योजना, हेरिटेज सिटी अमृतसर जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी दी।

अमृत योजना से पंजाब के घरों में पानी का कनेक्शन : हरदीप पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अमृत योजना के तहत पंजाब में 4.6 लाख घरों में पानी के नए कनेक्शन देने की योजना है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंजाब का 61 प्रतिशत ओडीएफ आया है। पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, जिसमें अमृतसर में 11 प्रोजेक्ट्स के लिए 3385 करोड़, जालंधर में 19 प्रोजेक्ट्स 1899 करोड़ और लुधियाना में 19 प्रोजेक्ट्स के लिए 1898 की राशि खर्च की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.5 लाख घर की डिमांड आई है।

हरियाणा में 2.74 लाख पानी के नए कनेक्शन देने का मिशन है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरियाणा में सौ प्रतिशत ओडीएफ आया है। स्मार्ट सिटी योजना में हरियाणा में करनाल और फरीदाबाद में प्रोजेक्ट के लिए 2342 करोड रुपए अप्रूव हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.5 लाख घर की डिमांड आई है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामों के विकास के लिए बजट में भी प्राथमिकता दी गई है। केंद्र की योजनाओं को राज्यों में अच्छे ढंग से लागू किया जा रहा है। महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता ही असली आजादी है। इसके लिए शहरों में कचरा प्रबंधन पर भी तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के पास 2022 तक अपना घर का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/H-JY2634Y2Q

 

स्वच्छ भारत के शत-प्रतिशत लक्ष्य पाने की कोशिश : कविता जैन

इस दौरान हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की गई। इसमें किस तरह से तमाम योजनाओं को ग्राउंड पर लाया जाए, इस बारें में समीक्षा की गई। कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषयों पर बैठक में चर्चा की गई साथ ही हरियाणा के प्रोग्रेस पर तारीफ मिली। हरियाणा में ओडीएफ 100 प्रतिशत आया है। प्रदेश में स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले टारगेट को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भारत और हरियाणा सरकार साथ में मिल कर कार्य कर रहे हैं। हरियाणा में आवास योजना का सर्वे पूरा हो चुका है और 3 लाख 75 हजार आवास योजना में आवास की डिमांड आई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *