ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,
- जलशक्ति मंत्रालय जल प्रबंधन करेगा
- 1500 ब्लॉकों की पहचान की गई है
- 2024 तक हर घर में नल से पानी देंगे
- शहरीकरण चुनौती नहीं, एक मौका है
- शहरों में 26 लाख से ज्यादा घर बनाए गये
- पीएम आवास योजना के तहत 81 लाख घर बनेंगे
- 95 फीसदी शहर खुले में शौच मुक्त
- अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच मुक्त होगा
- छोटे शहरों के बीच रेल सेवा बढ़ाने पर जोर
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई
- नई नीति में स्कूलों, कॉलेजों में बदलाव का
- समग्र अनुसंधान प्रणाली को मजबूत करेंगे
- टॉप 200 में देश के 3 शिक्षण संस्थान
- नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा
- ऑनलाइन कोर्स बढ़ाने पर जोर दिया
- राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र बनाया जाएगा
- श्रमयोगी योजना के तहत 30 लाख लोग जुड़े
- श्रमिकों के लिए 4 और कोर्ट बनेंगे
- स्टार्ट अप के लिए दूरदर्शन पर कार्यक्रम लाएंगे
- एक करोड़ छात्रों के लिए स्कील
- भारत को फिर से शिक्षा का केंद्र बनाएंगे
- पीएम ग्रामीण सड़क योजना का 97 फीसदी काम पूरा
- उजाला योजना के तहतक 35 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे
- एलईडी योजना से 18 हजार 341 करोड़ की बजत
- डिजिटल भुगतान सेवा को बढ़ावा मिल रहा है
- बड़े स्तर पर रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण का काम शुरू करेंगे
- विवेकानंद ने कहा था- नारी की स्थिति सुधारे बिना सुधार नहीं हो
- ज्यादा महिलाओं की भागीदारी से ही हम प्रगति कर सकते हैं
- महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर रहेगा
- 17 पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर का बनाएंगे
- बैंकिंग क्षेत्र में वित्तीय सुधारों का असर दिखा
- सुधारों से बैंकों का घाटा घटा
- सरकारी बैंकों की स्थिति सुधारी
- सरकारी बैंकों को 70 हजार करोड़ की मदद
- क्रेडिट ग्रोथ 13.8 फीसदी बढ़ी

