ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को चंडीगढ़ के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में इन्फोसिस फाउंडेशन रेडक्रास धर्मशाला का उद्घाटन किया। दो साल पहले 9 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री ने खुद इस धर्मशाला की नींव रखी थी। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कॉन्क्लेव के कर्मचारियों के साथ भी मुलाकात की और विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके मुलाकात के बारे में जानकारी दी। इस बात का जिक्र भी किया कि केंद्रीय गृहमंत्री से विभिन्न मसलों पर बातचीत की। केंद्र ने गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम का समर्थन किया है।
