पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर CBI ने की छापमारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई तेज हो चुकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई तेज हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार हुड्डा के रोहतक स्थित आवास और दिल्ली एनसीआर में करीब 30 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जिस वक्त ये छापेमारी हुई उस समय हुड्डा घर पर ही मौजूद थे।

Protest

बताया जा रहा है कि सीबीआई की इस रेड में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समते कई कार्यकर्ता ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

House

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जींद उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार ने ये छापेमारी करवाई है। जिसको इन्होने इसे बीजेप का औधापन करार दिया है।

Protest

गौरतलब है कि पूर्व सीएम हुड्डा पर इससे पहले भी कई मामलों में शिकंजा कसा जा चुका है। हुड्डा पर लैंड डील में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने के भी आरोप लग चुके है।

bhupinder-singh-hooda

बहरहाल कांग्रेस का यही कहना है कि पूर्व सीएम को जींद विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए रोकने के लिए बीजेपी की ओर से ये कदम उठाया गया है। लेकिन अब देखना ये होगा की आखिर सीबीआई को इस रेड में जमीन घोटाला मामले को लेकर क्या कुछ हाथ लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *