ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम अपने गुनाहों की सजा काट रहा है पर अब उसकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। दरअसल केंद्रीय जांच ब्यूरो ने साधुओं को नपुंसक बनाने वाले केस में बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम विरुध चार्जशीट दायर की है।
सीबीआई की तरफ से दायर की गई चार्जशीट में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के कारणों औऱ इसको कब और क्यों शुरू किया गया जैसे आदि तथ्यों के बारें में खुलासा किया गया। सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार राम रहीम ने साधुओं को नपुंसक बना कर उनके नामों पर जमीन खरीदी हुई थी।
राम रहीम की इस नपुंसक फौज के बारें में छह साधुओं के बयानों पर खुलासा किया है। डेरा मुखी ने नपुंसक बनाए हुए साधुओं को अपने गुफा के नजदीक रखता था। साध्वियों से दूर रखने के लिए वो उनको नपुंसक बना देता था। चार्जशीट के अनुसार साधुओं को नपुंसक बनाने का सिलसिला साल 1999 में शुरू हुआ था।
जब डेरा मुखी को ये पता चला कि साधुओं के साथ साध्वियों की नजदीकी बढ़ रही है, तो उसने साधूओं को ये कह कर नपुंसक बनाना शुरू कर दिया कि वो इस विधि को अपना कर परमात्मा को पा सकते है।
ये भी कहा जा रहा है कि जो भी साधु नपुंसक बनने से मना कर देता था तो उसका जबरदस्ती ऑपरेशन कर दिया जाता था। गौरतलब है कि पचूंकला की विशेष सीबीआई टीम अदालत में राम रहीम के डॉक्टर महेंद्र पाल और डॉक्टर पंकज गरग विरूध 127 साधुओं को जबरदस्ती नपुंसक बनाने के मामले पर 12 फरवरी सुनवाई को होगी।




