निजी बस संचालकों की लूट का मामला निजी बस परिचालन वसूल रहे पास होल्डर छात्राओं से किराया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश सरकार की घोषणा के बावजूद पास होल्डर छात्राओं से निजी बसों के परिचालक किराया ले रहे हैं। उन्हें न तो किसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश सरकार की घोषणा के बावजूद पास होल्डर छात्राओं से निजी बसों के परिचालक किराया ले रहे हैं। उन्हें न तो किसी प्रशासनिक अधिकारियों का भय और न ही नियमों की परवाह। छात्रों ने रायपुर रानी बस स्टैंड पर उतरकर निजी बसों के संचालकों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर रानी में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि निजी बस परिचालक बस पास होने के बाबजूद उनके टिकट काटते हैं।

जब वो टिकट काटने का विरोध करती हैं तो बस परिचालक उनके साथ दुर्व्यवहार करने लग जाते हैं। छात्राओ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हो रहे अत्याचार को रोका जाए ताकि सभी लड़कियां अच्छे से पढ़ाई कर सके। छात्राओ का कहना है कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा विधानसभा बजट के दौरान घोषणा की थी कि पास होल्डर छात्रों का पास प्राइवेट बसों में भी मान्य है, लेकिन सरकार की घोषणा के बावजूद निजी बस संचालक छात्रों से हरियाणा रोडवेज का बस पास होने के बाद किराया वसूला जा रहा है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *