ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार रिश्वत के खिलाफ कई अहम दावे किए इसके बावजुद पंजाब सरकार के कर्मचारी ही पंजाब सरकार के दावों को झूठा साबित करने में लगे हुए है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 10000 रूपये रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर एक नशा तस्कऱ को उसकी बाइक सहित पकड़ कर लाया था जिसके बाद वो उसकी बाइक को छोड़ने के लिए करीब 10000 रूपए की मांग की जिस कारण सब इंस्पेकटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर के गिरफ्तारी के समय जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब में से डेढ़ ग्राम की हेरोइन बरामद हुई इतना ही नहीं तलाशी के दौरान उसके घर से शराब की चार पेटी बरामद हुई। फिलहल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


