ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के किसान पंजाब सरकार से लगातार बिजली देने की मांग कर रहे है जिसके चलते किसानों ने पंजाब सरकार के फरमान के खिलाफ जा कर धान की बिजाई शुरू कर दी है।
पर इस कारण पंजाब सरकार इन किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है।
सूत्रों का कहना है कि फिरोजपुर के गांव ममदोट में पंजाब सरकार के फरमान के विरूद्ध जा कर खेती कर रहे थे जिस कारण खेतीबाड़ी विभाग के कर्मचारियों ने गांव के पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसके इलावा उनकी खेती को भी ट्रेक्टर के साथ उजाड़ दिया गया। इसके इलावा खेतीबाड़ी विभाग के कर्माचारियों ने किसानों को चेतावनी दी है कि 20 जून से पहले धान की बिजाई करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



