सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ केस, ये है पूरा मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मशहूर हरियाणवी डांसर और बीजेपी नेता सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रहे हैं। सपना अब एक नई मुसीबत में घिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मशहूर हरियाणवी डांसर और बीजेपी नेता सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रहे हैं। सपना अब एक नई मुसीबत में घिर गई हैं। सपना के खिलाफ पुलिस सड़क हादसे के एक मामले में केस दर्ज कर लिया है। 25 दिसंबरको क्रिसमिस वाले दिन गुरुग्राम में सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर कार की एक टैंकर से टक्कर हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सपना चौधरी को नोटिस देकर उसे जांच में शामिल होने को कहा है। पुलिस की जांच के मुताबिक सड़क दुर्घटना में शामिल कार सपना चौधरी के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि, क्या हादसे के दौरान सपना कार चला रही थी, क्या वो कार में मौजूद थी ? बहरहाल इन सबके बीच पुलिस ने कैंटर चालक की शिकायत पर गलत तरीके से कार चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *