लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिमला में सीनियर कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने गुस्से में आकर एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार कर विवादों में घिर गई है।
महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी को निभाते हुए भीड़ को काबू कर रही थी। इसी बीच आशा कुमारी ने उनको थप्पड़ मार दिया जिसकी जवाबी कारवाई करते हुए महिला कांस्टेबल ने भी थप्पड़ को जड़ते हुए अपना हिसाब चुकता कर लिया।
इस घटना के बाद आशा कुमारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर माफी मांगते हुए कहा कि मुझे अपना धैर्य नही खोना चाहिए था पर मै उस महिला कांस्टेबल की मां की उम्र की हूं। उसने मुझे धक्का दिया और अपशब्द भी कहे थे।
आपको बता दे कि महिला कांस्टेबल ने शिमला के सदर थाने में आशा कुमारी के खिलाफ धारा 186 के तहत केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि इस थप्पड़ कांड के बाद आशा कुमारी की सोशल साइट पर निंदा हो रही है। सोशल साइट पर युजर्स का कहना है कि आशा कुमारी को इस तरह ऑन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।



