ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रेन में यात्रा करने वालों अब सावधान हो जाओ। ट्रेन में आप जब भी जाते हो तो अपने खाने पीने का समान खुद रखे नहीं तो आपको ट्रेन में गंभीर बीमारी से गुजरना पड़ सकता है । ट्रेन को लेकर ऐसा मामला सामने आया है जिसके चलते आप भी हैरान रह जाओगे ।
ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय बनाई जा रही है जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो के सामने आने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है ।
बता दे सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे वीडियो में एक वेंडर को चाय / कॉफी के डिब्बे के साथ ट्रेन के शौचालय से बाहर निकलते देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि डिब्बों में शौचालय के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था । घटना पिछले साल दिसंबर में यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल – हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस में हुई |
Watch Video
https://youtu.be/YbgOh3cqJw4


