मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। माता बगलामुखी मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी कार उफनते नाले में बह गई। इस हादसे में 3 बच्चे. 2 महिलाएं और 3 पुरूषों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के चलते कार 100 मीचर तक बहती चली गई।
ओडिशा के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु
जिले के SP दिलीप कुमार ने बताया कि मरने वाले सभी श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले हैं। जो उज्जैन में स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। तुरंत राहत औऱ बचाव अभियान शुरू किया गया।
सभी 8 लोगों के शव बरामद
प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की काफी मश्क्कत के बाद नाले से कार को बाहर निकाला और सभी 8 लोगों के शवों को बरामद किया गया। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है।मृतकों के पहचान की प्रक्रिया जारी है।पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।
अन्य खबरें जानें –


