बंदूक की नोक पर युवती से कार लूटने वाले लुटेरे की कोशिश हुई नाकाम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर -8 की मार्केट में जिम करने आई युवती से गन प्वाइंट पर कार लूटने की कोशिश किए जाने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला सेक्टर -8 की मार्केट में जिम करने आई युवती से गन प्वाइंट पर कार लूटने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पर लुटेरोँ की ये कोशिश नाकाम साबित हुई।

Woman

बताया जा रहा है कि महिला जिम के बाहर जब अपनी कार के पास आई तो एक युवक ने उसको बदुंक दिखाई और उससे कार को देने की मांग करने लगा। पर महिला ने युवक की बात को मानने से साफ इंकार कर दिया।

Car

इसके बाद आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगा पर महिला ने मौका देखते हुए 100 नंबर पर फोन कर इस मामले की सारी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *