ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बदमाश बेखौफ हो चुके है। शायद यहीं कारण है कि अब बदमाश सीएम सिटी करनाल में बिना किसी डर के मर्डर जैसी वारदात को अंजाम दे रहे है। कार सवार कुछ बदमाशों ने एक दूसरी कार में तरावड़ी की ओर जा रहे दादुपूर निवासी पिंटू पर हमला कर उसे गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे अपनी कार को मौके पर छोड़कर फरार वहां खड़ी एक स्कूटी लेकर फरार हो गए। हत्या से गुस्साएं मृतक के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Watch Video
https://youtu.be/ALsJrO6IjX8
