Jamshedpur में खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर, 24 सितंबर झारखंड के जमशेदपुर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया।हादसे में राज्य सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी…

जमशेदपुर

जमशेदपुर, 24 सितंबर

झारखंड के जमशेदपुर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया।हादसे में राज्य सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार के कारण हुआ। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी में यह हादसा हुआ।हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

कार तेज रफ्तार से मरीन ड्राइव से गुजर रही थी। कार चालक स़ड़क किनारे ट्रक को नहीं देख सकी और ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला ,लेकिन मौके पर ही चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान राज्य मंत्री की बेटी युविका सिंह, , नमन गुप्ता, सार्थक अग्रवाल और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार से शवों को निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। चारों लोगों के शवों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

CM ने जताया दुख

राज्य मंत्री के पुत्री के निधन की सूचना सामने आते ही CM हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस हादसे पर दुख वयक्त किया है।मंत्री ने अन्य युवाओं की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया है।

अन्य खबरें जानें –

High Court takes a tough stance on the DTC strike: सरकार से ESMA लागू करने को कहा,लाखों यात्री परेशान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *