Madhya Pradesh accident news: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. थांदला-झाबुआ मार्ग पर ईको कार पर ट्राले के पलटने से दो परिवारों के नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग झाबुआ के भावपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे. सजेली रेलवे फाटक, निर्माणाधीन पुल के पास उनकी ईको कार को एक ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया. ट्राला कार पर पलट गया, ट्रेलर से टकराने के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इससे कार में सवार कुल 11 लोगों में से नौ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है. ट्राले को जब्त कर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



