ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में देर रात कार और स्कूटी में भयानक टक्कर हुई | हादसे में कार और स्कूटी दोनों बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई |
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई | गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई |
एक्टिवा पर सवार युवती को गंभीर चोटें लगी | युवती को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है |
वहीं गाड़ी चलाने वाले युवक मौके से भाग गए | वहीं लोगों का कहना है कि कार सवार लड़कों ने शराब पी रखी थी और गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी |
जिसके चलते हादसा हुआ | पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है |





