करनाल सेक्टर 12 जाट धर्मशाला के पास देर रात एक तेज रफ़्तार कार का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण कार कई बार पलटने के बाद झाड़ियों में गिर गई | तो वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है |
करनाल सेक्टर 12 में जाट धर्मशाला के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है | जाट धर्मशाला के पास देर रात तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया जिसके चलते कार कई बार पलटने के बाद झाड़ियों में गिर गई कार में मौजूद युवक को लोगों ने बाहर निकाला | गनीमत रही कि वो सुरक्षित बच गया और अपने अन्य कुछ युवकों के साथ कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया |
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी | पुलिस को गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली है | साथ ही पुलिस को ये भी पता चला है कि यह कार करनाल के एक एडवोकेट कुशल कंबौज नाम के व्यक्ति की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है | अब देखना ये होगा कि जांच में और क्या कुछ सामने निकल कर आता है |
Watch Video
https://youtu.be/8fRrfgttkHQ
