ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे से कार टकराने के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर कार पर गिर गया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में ट्रांसफार्मर के कार पर गिरने के दौरान बिजली की तार ट्रांसफार्मर से टूट गई, जिससे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि कार में आग लग जाती तो चालक को बचा पाना काफी मुश्किल हो जाता। बताया जा रहा है कि कार सिरसा से हिसार की ओर जा रही थी। फिलहाल कार चालक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है और पुलिस ने कार कब्जे मं लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

