पंजाब सरकार पंजाब पुलिस को दे सकती है नया साल का तोहफा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस के जवानों को नए साल का तोहफा…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस के जवानों को नए साल का तोहफा जल्दी ही दिया जा सकता है। सरकारी अधिकारियों से पता चला है कि लिखित परीक्षा को पास ना करने वाले पुलिस के जवानों को तरक्की मिल सकती है।

captain

इसके लिए जल्द ही नियमों का संशोधन किया जा सकता है। कुछ जवानों को इसलिए तरक्की नहीं मिल सकी क्योकि वो लिखित परीक्षा में पास नहीं हो सके थे। नई मसौदा नीति के तहत पंजाब पुलिस में मिलने वाली पदोन्नति के कारण कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए जा सकते है।

punjab police

आपको बता दे कि यदि नई नीति को मुख्यमंत्री मंजूरी देते है तो पुलिस कांस्टेबल जिनका ए.सी.आर. बढ़िया होने के साथ साथ उनका सर्विस रिकॉर्ड भी अच्छा होगा उनको परीक्षा दिए बिना ही पदोन्नति मिल सकेगी। इससे पंजाब पुलिस में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उनके अन्दर निराशा की भावना पैदा नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *