कैप्टन सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, गन्ना किसानों के लिए जारी किए 391 करोड़ रूपए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंजाब के गन्ना किसानों के लिए बकाए और बिजली सब्सिडी समेत सामाजिक सुरक्षा पैंशनों और विकास स्कीमों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पंजाब के गन्ना किसानों के लिए बकाए और बिजली सब्सिडी समेत सामाजिक सुरक्षा पैंशनों और विकास स्कीमों के बकाए की अदायगी के लिए 391 करोड़ रुपए जारी किए हैं | सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक कृषि में बिजली सब्सिडी के लिए पावरकॉम को 200 करोड़ रुपए जबकि किसांनों के गन्ना के बकाए भुगतान के लिए 35 करोड़ रुपए शुगरफैड को देने के लिए सहकारिता विभाग को जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि विभिन्न लाभार्थियों के लिए सरकार सामाजिक सुरक्षा पैंशनों के तहत 92 करोड़ रुपए जारी किए हैं | जबकि सामाजिक सुरक्षा पैंशनों के बकाए के निपटारे के लिए अगले कुछ दिनों में 45 करोड़ रुपए और जारी किये जाने हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मनरेगा के लिए 48 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को जारी कर दिए गए हैं जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी बकाया बिलों के निपटारे के लिए 16.18 करोड़ रुपए जारी किए गए |

कैप्टन सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा

गन्ना किसानों के लिए जारी किए 391 करोड़ रूपए

200 करोड़ पावरकॉम को देगी कैप्टन सरकार

35 करोड़ रूपए शुगरफैड को करेगी जारी

 Watch Video

https://youtu.be/ojwrGzTIDxU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *