ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने पंजाब के युवकों को स्मार्ट फोन देने का काम बजट सेशन के बाद शुरू किए जाने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार बजट को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से की गई प्री बजट की हुई बैठक के दौरान ये संकेत दिए कि सरकार पंजाब के युवकों तो स्मार्ट फोन बजट सेशन के बाद देना शुरू करेंगे।
जिस कारण विधानसभा में पेश होने वाले बजट में विशेष फंड रखा गया है। इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पंजाब में युवकों से स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई थी।
उनके आवेदन पत्रों को कांग्रेस भवन में सुरक्षित रखा गया है। गौरतलब है कि युवकों को फोन देने के लिए पंजाब सरकार रिलायंस या किसी और बड़ी राष्ट्रीय कंपनी के साथ समझौता कर सकता है। कर्ज मांफी स्कीम की तरह ही इसकों भी अलग अलग पड़ावों से गुजरना पड़ेंगा।


