खालिस्तानियों की वकालत ना करने वाले बयान के बाद कैप्टन अमरिंदर के सुर Justin Trudeau को लेकर नरम पड़े!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड़ो से उनके भारत दौरे के समय उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड़ो से उनके भारत दौरे के समय उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है। कैनेडियन मंत्रियों के द्धारा खालिस्तानियों की वकालत ना करने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसी इच्छा जताई है।

captain Justin Trudeau

इतना ही नहीं कैप्टन ने ट्रूड़ो की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने मुल्क में एक ऐसा वातावरण बना रहे जिसमें अलगाववादियों को दूर रखा जा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ समय से विदेशों में सिख रेडिकल की खबरें सामने आ रही थी जिसमें कैनेडा में सबसे अधिक खालिस्तानी संगठनों के समर्थक होने का आरोप लगा था।

Justin Trudeau

कैनेडा के प्रधानमंत्री के द्धारा खालिस्तानी समर्थकों के प्रति नरम रवैया रखने का भी मामला सामने आया था। हालांकि आरोप लगने के बाद कैनेडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन और मंत्री अमरजीत सोही ने बयान दिया कि वो सिख राज और खालिस्तान की मांग कर रहे सिखों का समर्थन नहीं कर रहे है।

captain-amarinder-singh

जिसको लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कैनेडा सरकार भारत विरोधी सरगर्मियों को बरतने की इजाजत नहीं देगी। इसके इलावा यदि पंजाबी मंत्री आने वाले समय में भी इसी तरह खालिस्तानी लहर के विरूद्ध पंजाबी मंत्री स्टैंड लेते रहेगे तो कैनेडा और पंजाब के सम्बंध सुखदायक बनेगे। ट्रूडो 17 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। गौरतलब है कि सीएम अमरिंदर ने कैनेडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह से मिलने से साफ इंकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *