ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो पंजाब के नौजवानों को नौकरी देंगे साथ ही स्मार्टफोन दिए जाएंगे और साथ ही पंजाब में से नशे को खत्म करने के लिए कसम खाई थी पर कैप्टन साहिब की कसम उस समय झुठी साबित हो गई जब पंजाब में नशे की ओवरडोज के कारण नौजवान मरने लगे थे। इसके बाद पंजाब सरकार की नींद खुली और उन्होने नशे के खिलाफ कई मुहिम शुरू की।
साथ ही सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्कूलों और कॉलेजो में तू मेरा बडी मुहिम का आगाज किया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के सीएम पंजाब के लोगों को एक साथ होकर नशे को खत्म करने के लिए प्रेरीत करेंगे जिससे नौजवान को नशे के जाल से बाहर निकाल जा सकें।
साथ ही उन्होने नौजवानों से नशा छोड़ने की भी बात कही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौजवानों को जल्द ही स्मार्टफोन मुहैया करवाने की भी बात कही। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये दावा किया है कि अब तक दो लाख से भी ज्यादा नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है।


