ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के बाद 13 महीनों के बाद मंत्रिमंडल पूरा तो हो गया। पर कांग्रेस के लिए ये बढ़िया साबित नहीं हुई क्योकि मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए तय किए गए 9 विधायकों के नाम चुने जाने के बाद कांग्रेस के तीन नेताओं ने पार्टी पद से अपना इस्तीफा दे दिया।
कई नेताओं ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इतना होने के बावजुद भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले से अनजान बने रहे। सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर ने इन इस्तीफे पर कहा कि उनको कुछ भी पता नहीं है।
जिस के बाद ये सवाल उठता है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह जानबुझ कर अनजान बन रहे है या मीडिया सलाहाकार उनको कुछ बताते ही नहीं है। फिलहाल देखना होगा कैप्टन अमरिंदर सिंह इन इस्तीफे पर क्या कदम उठाते है।


