ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणी अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल को खालिस्तानियों के द्वारा जान से मारने की साजिश रची जा रही थी। खालिस्तानियों के इस खतरनाक मनसूबों को नाकाम करते हुए पुलिस ने साजिश रच रहे खालिस्तान के तीन समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि इस साजिश का मास्टरमाइंड फरार बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब सरकार भी सचेत हो गई है। साथ ही शिरोमणी अकाली दल ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर प्रकाश सिंह बादल को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है और सात ही उन्होने खालिस्तानियों को भी चेतावनी दी है।

