ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोसूल में मारे गए पंजाबियों के परिवारों को मुआवजे के लिए सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखी है।
कैप्टन ने पत्र के द्धारा कहा है कि भारत सरकार को इराक में मारे गए सभी पंजाबियों को केंद्र सरकार के द्धारा मुआवजा देना चाहिए।
इसके इलावा कैप्टन सरकार ने गृह मंत्रालय के द्धारा कही गई कि आईएसआई की तरफ से सिख युवकों को हथियारों की ट्रेनिंग देने की रिपोर्ट पर कैप्टन ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। पर वही दूसरी तरफ यह भी कहा कि आईएसआई गैंगस्टर को हथियार जरूर देती है।
वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिह सिद्दू का कहना है कि लंगर पर जीएसटी को कांग्रेस सरकार ने हटाई है पर इसका सारा श्रेय अकाली दल वाले लेन चाहते है। हालांकि अकाली दल ने कहा था कि केंद्र भी लंगर पर से जीएसटी को हटाने का विचार कर रही है। पर कार्य को पूर कांग्रेस सरकार ने किया है।



