पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए CM कैप्टन ने Facebook और Google से मांगी मदद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण काफी नौजवान नशे की दलदल में फंस कर अपनी जिंदगी को गवां चुके है। पंजाब में ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण काफी नौजवान नशे की दलदल में फंस कर अपनी जिंदगी को गवां चुके है। पंजाब में ये सिलसिला लगातार जारी भी है। आए दिन नशे की ओवरडोज के कारण किसी ना किसी नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। जिस कारण पंजाब के सीएम इस विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे को पंजाब में से खत्म करने के लिए कई अहम कानून बनाए गए है और साथ पंजाब पुलिस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजुद भी पंजाब में से नशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

letter

letter

नशा तस्कर सरेआम नशे की तस्करी कर रहे है। अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में से नशे को खत्म करने की कामान सोशल मीजिया को पकड़ा सकती है। जी हां सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक के सीईओ मार्क जैक बर्ग को पत्र लिखा है।

बता दें कि कैप्टन के द्वारा भेजा गया पत्र में लिखा है कि पंजाब के नौजवान इस समय नशे की चपेट में पूरी तरह से फंस चुके है और नौजवानों में सोशल मीडिया का क्रेज भी बहुत है जिस कारण वो नशे को पंजाब में से खत्म करने के लिए उनकी मदद करें।

साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि सोशल मीडिया के सहारे कई काम किए जा चुके है जिस कारण वो भी पंजाब में से नशा खत्म करने के लिए उनकी मदद और साथ दें। गौरतलब है कि आज के समय में नौजवान सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते है जिस कारण पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोशल मीडिया का सहारा लेकर पंजाब में से नशे को खत्म करने की तैयारी कर रहे है। अब देखना होगा  कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का ये प्रयास कितना सफल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *