हरियाणा बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री का बड़ा दावा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा विधानसभा में आज हरियाणा का बजट पेश किया जाना है। जिसको लेकर हर कोई चाहे वो एक आम आदमी हो या…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा विधानसभा में आज हरियाणा का बजट पेश किया जाना है। जिसको लेकर हर कोई चाहे वो एक आम आदमी हो या फिर कोई उद्योगपत्ति हर किसी की इस बजट पर अपनी नजर टिकाई हुई है। हरियाणा के अंतरिम बजट को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पेश करेगे। इस बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अभिमन्यु का बड़ा बयान सामने आया है।

captain abhimanyu haryana

वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट किसान और कर्मचारियों पर केंद्रित होगा। साथ ही युवाओं और महिलाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होने सबका विकास और सबका साथ की भी बात कही है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि  गौरतलब है कि चुनावी साल है जिस कारण हरियाणा सरकार इस साल कोई भी कर नहीँ लगाएगी। हरियाणा सरकार का साल 2015 का बजट करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ का था। साथ ही साल 2015 में की गई बजट की घोषणाएं अभी भी अधुरी है। खैर अब ये देखना होगा की हरियाणा का बजट किस प्रकार का होगा। और सरकार लोगों को कितनी राहत देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *