ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में बीजेपी की बैठक में शामिल होने पहुंचे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष के साथ-साथ पाकिस्तान को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। विपक्ष की ओर से एयर स्ट्राइक की आड़ में बीजेपी पर राजनीतिक करने के आरोप पर वित्त मंत्री ने कहा कि अब भारत सीमा पार करने में कोई संकोच नहीं करेगा।
यदि आतंकी एलओसी पार करके आते है तो हम भी पार करने में संकोच नहीं करेंगे। पहले जरूरत पड़ी तो थल सेना गई बाद में वायु सेना अब जरूरत पड़ी तो जल सेना और सभी सेनाएं जाएंगी। कप्टन ने कहा कि ये नया भारत तो ये सीमा पार घुसेगा भी और मारेगा भी।
Watch Video
