मनोहर सरकार को हरियाणा की जनता एक बार फिर आशीर्वाद देने के लिए तैयार- कैप्टन अभिमन्यु

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद हलके का दौरा किया, इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो परिवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद हलके का दौरा किया, इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो परिवार बीजेपी में शामिल हुए हैं उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की पारदर्शी जवाबदेही ईमानदार सरकार है। बीजेपी सरकार में परिवारवाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

abhimanyugg1

वित्त मंत्री ने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जनता को पूरा भरोसा है कि हमने सबका साथ और सबका विकास का संकल्प लेकर काम किया है। इसलिए फिर एक बार मनोहर सरकार को हरियाणा की जनता 5 साल के लिए अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।

abhimanyugg2

वित्त मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर बोलते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में चौटाला जी अपने ही परिवार के विद्रोह का शिकार हो रहे हैं, हमारी परंपरा है कि इस उम्र में हम बुजुर्गों का सम्मान करें और परिवार के बड़े बुजुर्ग का एक ही इशारा ही आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त होता है, मैं उनका सम्मान करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *