ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 14 अप्रैल को हिसार के सुशीला भवन में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।
पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने जेजेपी और आप के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात चल रही थी |
उन्होंने कहा कि पहले यहीं नेता कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजने की बात कहते थे, लेकिन गठबंधन के लिए उनके दरवाजे पर कटोरा लेकर बैठे थे। इन नेताओं का मकसद केवल अपनी उपस्तिथि दर्ज करना है ना कि चुनाव जीतना |
Watch Video
