हुड्डा गुट के लोगों ने रची थी मेरे परिवार को जिंदा जलाने की साजिश-कैप्टन अभिमन्यु

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर से पूर्व सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सवाल उठाया है। कैप्टन अभिमन्यु ने जहां अपने घर में हुई आगजनी के लिए हुड्डा गुट के लोगों को जिम्मेवार ठहराया, वहीं उन्होंने मॉब लिंचिंग को भी कांग्रेस की देन बताया। नारनौंद पहुंचे कैप्टन अभिमन्यु ने जहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ कई योजनाओं की आधारशिला भी रखी। वहीं, उनके इस दौरे के दौरान कांग्रेस ही उनके निशाने पर रही। capten abhimanyu

जाट आंदोलन के दौरान अपने घर हुई आगजनी के मामले में कैप्टन अभिमन्यु ने खुले तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर इसका आरोप लगाया। कैप्टन ने कहा कि उनके परिवार को जिंदा जले की साजिश रचने वाले सभी लोग कांग्रेस पार्टी और हुड्डा गुट से संबंधित है। कई बार कहने के बाद भी हुड्डा या फिर कृष्णमूर्ति हुड्डा इस बारे में कोई जबाव नहीं दे रहे है, क्योंकि सीबीआई की रिपोर्ट में जो भी साक्ष्य सामने आए है, वो काफी चौंकाने वाले है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298576887374846/

कैप्टन यहीं नहीं रुके। मॉब लिंचिंग की आड़ में भी कैप्टन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मॉब लिंचिंग की संस्कृति कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने ही 1984 में मॉब लिंचिंग के जरिए सिखों की हत्या करवाई थी। हरियाणा में भी जाट आंदोलन के दौरान मॉब लिंचिंग के जरिए प्रदेश को आग में झोंका गया। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र कभी भी लोकतंत्र का पर्याय नहीं हो सकता है। भीड़ को कभी भी लोकतंत्र का गला घोंटने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी मोब लिंचिंग में संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298583257374209/

कांग्रेस को लेकर पूछे सवाल पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आप किस कांग्रेस सरकार की बात कर रहे हैं। कहीं कांग्रेस साइकिल पर सवार है तो कोई रुक-रुक कर रथ यात्रा कर रही है। कोई रेवाड़ी में सरकार बना रहा है तो कोई नरवाना में और कोई सिरसा में सरकार बना रहा है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298592190706649/

हरियाणा में मॉब लिंचिंग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहले ही कांग्रेस पर निशाना साध चुके है। अब वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मॉब लिंचिंग और अपने घर पर हुई आगजनी के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधकर ये संकेत दे दिया है कि सरकार जाट आंदोलन में हुई आगजनी और हिंसा के मामले को हल्के में नहीं लेने वाली। खैर फिलहाल अभी दे देखने वाली बात होगी कि सीबीआई की रिपोर्ट के बाद कोर्ट मामले को लेकर क्या फैसला देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *