दिग्गजों ने लगाया आखिरी जोर, प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने दिखाया दम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है | शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है | शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है | 12 मई को प्रदेश की सभी 10 सीटों के लिए वोटिंग होगी और आज प्रचार के आखिरी दिन में सभी पार्टियों के दिग्गजों ने अपनी ताकत झौंक डाली | ये पांच तस्वीरें हरियाणा के आज के चुनावी मौसम के बढ़ते पारे की हैं |

आखिरी दिन में जहां रोहतक में हुड्डा के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी दलों पर गरजते नजर आए तो वहीं कुरुक्षेत्र में इनेलो ने अर्जुन के पक्ष में विजयी भव रैली आयोजित की |

गोहाना में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नजर आए, तो वहीं सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया | इस बीच मोदी के चाणक्य बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिसार में हुंकार भरी।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *