फैमिली संग दिल्ली पहुंचे कनाडा के हैंडसम पीएम जस्टिन ट्रुडो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के हैंडसम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार समेत अपनी सात दिवसीय दौरे पर आज (शनिवार) नई दिल्ली पहुंच चुके हैं । बता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के हैंडसम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार समेत अपनी सात दिवसीय दौरे पर आज (शनिवार) नई दिल्ली पहुंच चुके हैं । बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर उनका यह दौरा सामने आया है । नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो का यह पहला दौरा है । इससे पहले साल 2012 में कनाडा के पीएम ने भारत का दौरा किया था ।

बता दे जस्टिन ट्रुडो सबसे हैंडसम प्रधानमंत्री के नाम से जाने जाते है । जस्टिन ट्रुडो की यात्रा का मकसद भारत और कनाडा के बीच कारोबार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान, उच्च शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट समेत अन्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाबा देना है । इस दौरान अच्छी नौकरियां पैदा करने को लेकर समझौता होने की उम्मीद काफी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *