Canada Study Visa: कनाडा सरकार का छात्रों को बड़ा झटका, स्टडी वीजा में कटौती का ऐलान!

Canada Study Visa: अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एक बड़ा झटका देते हुए, कनाडाई सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में 35% कम अंतर्राष्ट्रीय छात्र परमिट…

Canada Study Visa: अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एक बड़ा झटका देते हुए, कनाडाई सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में 35% कम अंतर्राष्ट्रीय छात्र परमिट की घोषणा की है. साथ ही सरकार ने यह भी घोषणा की है कि अगले साल यह संख्या 10 फीसदी और कम हो जाएगी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Prime Minister Justin Trudeau) ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी पोस्ट की है.(Canada Study Visa)

प्रधानमंत्री ट्रूडो (Prime Minister Justin Trudeau) ने लिखा कि हम इस वर्ष 35% कम अंतर्राष्ट्रीय छात्र परमिट की पेशकश कर रहे हैं. और अगले वर्ष, यह संख्या 10% और गिर जाएगी. आप्रवासन हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक वरदान है – लेकिन जब बुरे लोग व्यवस्था का दुरुपयोग करते हैं और छात्रों का फायदा उठाते हैं, तो हम उन पर नकेल कसते हैं.

भारतीय छात्रों पर पड़ेगा ये असर
बता दें कि पिछले साल (2023) कनाडा ने 2.26 लाख भारतीय छात्रों को स्टडी वीजा दिया था. तब 3.2 लाख भारतीय छात्र वीजा पर कनाडा में रह रहे थे और गिग वर्कर के रूप में अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *