फरवरी में भारत आएंगे कैनेडा के PM, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में लगाएंगे हाजिरी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडियू फरवरी में सात दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान भारत-कैनेडा के आपसी रिश्तों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडियू फरवरी में सात दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान भारत-कैनेडा के आपसी रिश्तों में मजबूती के साथ ही आतंकविरोधी गतिविधियों, ऊर्जा और व्यापार को लेकर कई समझौते होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार कैनेडा के PM ट्रूडियू 17 से 23 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान वो अमृतसर स्थित अकाल तख्त हरिमंदिर साहिब भी जाएंगे।

विदेश मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि कैनेडा के PM की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए दरवाजे खुलेंगे, साथ ही ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान, उच्च शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में समझौते होंगे। गौरतलब है कि भारत-कैनेडा के बीच परमाणु सहयोग का समझौता है। भारत कैनेडा से यूरेनियम का आयात भी करता है। कैनेडा में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के मजबूत संबंध के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *