नसीम शाह के रूप में मिल सकता है पाकिस्तान को एक और अख्तर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- विश्व क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान हमेशा अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहा है। फिर चाहें वो विश्व क्रिकेट की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- विश्व क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान हमेशा अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहा है। फिर चाहें वो विश्व क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाजी ही क्यो ना हो। पाकिस्तान ने अपनी धरती पर एक से बढ़ कर एक गेंदबाजों को जन्म दिया है, जिन्हें हम शोएब अख्तर और वसीम अकरम के नाम से भी जानते हैं। बतादें इस बार पाकिस्तान की धरती से एक और तेज गेंदबाज ने जन्म लिया है, जिसका नाम नसीम शाह है… नसीम शाह की उम्र सिर्फ 16 साल है पर इस गेंदबाज की तेजी और सटीक लाइन लेंथ की बोलिंग देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। अब ये गेंदबाज क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम दर्ज करने के लिए भी तैयार है।

नसीम शाह ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलियाई के अभ्यास मैच में पसीने

https://www.youtube.com/watch?v=cRIG09xXLyI    क्रेडिट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

आपको बतादें कि, पाकिस्तान की टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ए के साथ अभ्यास मैच में ही पाकिस्तान के 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी गेंदबाजी से दिग्गज गेंदबाजों को काफी प्रभावित कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई की टीम अभ्यास मैच में ही इस तेज गेंदबाज की तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ के आगे नत मस्तक होती नज़र आई। नसीम शा ने अपनी शानदार तेज गेंदों से ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। नसीम शाह की तेज गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज मॉर्क्स हैरिस और उस्मान ख्वाजा को मैच के दौरान काफी परेशानियों को झेलना पड़ा। आखिरकार नसीम शाह ने एक सटीक गेंद पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन की राह दिखाई ही दी।

शाह की तेज रफ्तार के आगे वार्नर ने टेके घुटने, लेकिन किस्मत ने दिया साथ

इससे पहले अपना डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नसीम शाह ने वार्नर को 56 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया था। लेकिन शा की वो गेंद नो बॉल निकली और वार्नर को पहला जीवनदान मिल गया..वहीं क्रिकेट मैच के 44वें ओवर के दौरान वार्नर यासिर शाह के हाथों रन आउट होने से भी बाल बाल बच गए फिलहाल वार्नर अपने 151 रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए हैं।

शेन बॉन्ड और डेनिस लिली का कॉकटेल है शाह – क्रिकेट एक्सपर्ट

 

क्रिकेट एक्सपर्ट की माने तो नसीम शा का गेंदबाजी एक्शन शेन बॉन्ड और डेनिस लिली का कॉकटेल नज़र आ रहा था…फिर क्या था..अपने इस स्पेल के बाद से ही नसीम शाह सोशल मीडिया पर खूब छाए। इस अभ्यास मैच में नसीम शा की गेंदबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए महज 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह को चुना है। इससे पहले नसीम शाह ने पिछले साल सितंबर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाहौर की एक टीम की तरफ से डेब्यू किया था।

 

 

 

नसीम शाह ने 16.50 की औसत से 26 विकेट लिये थे। अगर नसीम शाह को पाकिस्तान की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो नसीम शाह क्रिकेट में रिकॉर्ड बना सकते हैं। नसीम शा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नौवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नसीम शा सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का इतिहास भी रचेंगे। पाकिस्तान ने 16 साल के नसीम शा के रूप में एक ऐसे तेज गेंदबाज की खोज की है, जो किसी भी परिस्थितियों में बल्लेबाजों पर कहर बरपाने की क्षमता रखता हैं ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *