चंड़ीगढ, 14 अक्टूबर
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के घड़ूआं कैंपस में ‘कैंपस टैंक सीजन-2’ का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद एवं जिंदल स्टील इंडिया के चेयरमैन नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के स्टार्टअप और नए आइडिया को मंच देने वाले इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
नवीन जिंदल ने कहा कि कैंपस टैंक युवाओं के लिए एक बेहतरीन और क्रांतिकारी प्लेटफॉर्म है। यहां देशभर से युवा अपने नए-नए आइडिया लेकर पहुंच रहे हैं। स्टार्टअप्स, निवेशक, एंटरप्रेनर्स और मेंटर्स एक ही मंच पर मौजूद हैं। जिससे युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को विकसित करने, फंडिंग हासिल करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
नवीन जिंदल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने युवाओं को ऐसा माहौल उपलब्ध कराया है, जहां नए आइडिया विकसित होकर भविष्य में बड़े बिजनेस और यूनिकॉर्न का रूप ले सकते हैं। इससे देश के हजारों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा।
प्रदर्शन को लेकर भी बोले नवीन जिंदल
प्रदर्शन को लेकर नवीन जिंदल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर व्यवस्था बिगाड़ना, हिंसा करना, किसी को चोट पहुंचाना या ट्रैफिक रोकना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के लिए उचित मंच मौजूद हैं। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से रखा जाना चाहिए। दूसरों के काम में रुकावट डालना और आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करना सही नहीं है।
अन्य खबरें जानें-
‘Golden Girl’ Neeru Dhanda: जींद में नीरू ढांडा का जोरदार स्वागत, जयंती देवी मंदिर में लिया आशीर्वाद



