कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नरों और एडीसी (जी एवं यूडी) को मलेरिया और डेंगू की रोकथाम पर फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

चंडीगढ़, 29 अप्रैल, 2026: उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकायों से संबंधित कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज राज्यभर के सभी…

HC on Sanjeev Arora Arrest: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तारी को लेकर हाई कोर्ट में ED की कार्रवाई पर उठे सवाल, अगली सुनवाई 14 मई 

चंडीगढ़, 29 अप्रैल, 2026:

उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकायों से संबंधित कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज राज्यभर के सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों (जनरल एवं शहरी विकास) को मलेरिया, डेंगू तथा अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डेंगू और मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली अन्य बीमारियां जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं और यदि इन्हें प्रभावी ढंग से नियंत्रित न किया जाए तो कीमती जानों का नुकसान हो सकता है।

जनस्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री अरोड़ा ने तत्काल फॉगिंग अभियान शुरू करने के सख्त निर्देश जारी किए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि ये गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहें तथा अक्टूबर तक चलने वाले पीक सीजन से पहले ही पूरी तरह लागू कर दी जाएं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र उनके कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਅਪਰਾਧਕ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨਾਂ ਨੂੰ ਤੋੜਣ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਦੂਜੀ ਕਤਾਰ ਕੀਤੀ ਮਜ਼ਬੂਤ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *